आज चर्चा करते हैं कि दुनियाभर में मंडराते मंदी के बादलों के बीच बतौर निवेशक हमें क्या करना चाहिए ?
क्या हमें हमारी SIP रोक देनी चाहिए ?
या जिन शेयर्स में प्रॉफिट हो रहा है उनको बेचकर प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए ?
क्या आने वाली मंदी हमेशा रहने वाली है ? और क्या आपने बस 2023 का सोच कर ही निवेश किया था ?
ये प्रश्न आप भी स्वयं से करेंगे तो आपको खुद ब खुद उत्तर मिल जाएंगे।
खैर....आप में से अधिकांश लोगों ने 2020 में महामारी की वजह से शेयर बाजार का क्रैश तो सभी ने देखा ही होगा। उस क्रैश में जिन्होंने खरीदारी की थी, अगले 1 से 2 वर्ष में उनका पैसा 3 से 5 गुना तक हो गया था।
पर वास्तव में यहां आम निवेशक और स्मार्ट निवेशक बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देता है।
आम निवेशक सबसे बड़ी गलती यहीं करता है.....जब एक से बढ़कर एक फंडामेंटली स्ट्रॉन्ग कंपनी के शेयर बेहद सस्ते वैल्यूएशन पर मिलते हैं तो आम निवेशक अपना सारा माल बेच कर बैठ जाता है।
वहीं स्मार्ट निवेशक तो ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं फिर अच्छे शेयर्स गिरावट आने पर सस्ते दामों में खरीद लेते हैं, जिससे उनका एवरेज बायिंग प्राइस काफी कम पर आ जाता है और लॉन्ग टर्म में वे शानदार रिटर्न बनाते हैं।
*ये सब समझाने का मतलब ये है कि अगर सच में 2023 में मंदी आनी भी है तो ये तो एक मौका है सभी के लिए खरीदारी का और अगर आपकी किसी भी म्यूचुअल फंड्स में SIP चल रही है तो उसका अमाउंट बढ़ाने का।*
*इसलिए एक बड़े और स्मार्ट निवेशक की तरह पैसा तैयार रखिए सस्ते में खरीदारी करने के लिए।
या अच्छे म्यूच्यूअल फण्ड में sip के जरिए निवेश करें औऱ जो पहले से निवेशित हैं उन्हें अपनी sip को बढ़ा कर निवेश करने की कोशिश करें !