जब अधिकांश निवेशक बाज़ार में गिरावट से चिंतित होते हैं, मैं उन्हें अवसर के रूप में देखता हूँ और अ…
जब अधिकांश निवेशक बाज़ार में गिरावट से चिंतित होते हैं, मैं उन्हें अवसर के रूप में देखता हूँ और अक्सर उनका आनंद लेता हूँ।
इन गिरावटों की भविष्यवाणी करना बेकार है, क्योंकि ये अक्सर अप्रत्याशित कारणों से होती हैं:
ऐसा क्यों?
बाज़ार पहले से ही सभी ज्ञात जोखिमों का मूल्य निर्धारण कर चुके होते हैं।
अत: मुख्य बात यह है कि अप्रत्याशित गिरावट के लिए तैयार रहें। बाज़ार की गिरावट को हमेशा स्वीकार करें। याद रखें, यह पहली गिरावट नहीं है और निश्चित रूप से आखिरी भी नहीं होगी।
बाज़ारों मे पहले गिरावट होती रही हैं और आगे भी होती रहेंगी। तो, चिंता क्यों करें?
गिरावट को स्वीकार करें और इसे अपने लाभ में बदलें। बाज़ार मे समय समय पर गिरावट उसे मज़बूत बनाती है, क्योंकि हर मंदी मे बाज़ार लोभी निवेशकों को बाहर कर देता है, और सिर्फ़ मज़बूत निवेशक जो अर्थव्यवस्था और बाज़ारों की वृद्धि पर यक़ीन करते है, उसके साथी बने रहते है