Skip to content
Lucknow, Uttar Pradesh, 226028

Business hours

Investindiaonline, Dhanvridhi Investments

Monday
9am-8pm
Tuesday
9am-8pm
Wednesday
9am-8pm
Thursday
9am-8pm
Friday
9am-8pm
Saturday
9am-8pm
Sunday
9am-8pm

You can anytime during the day with your query.

7518949999

कोविड ने एक बात तो समझा दी, जीवन की कोई निश्चितता नही है। ...पर इससे आपने क्या सीखा?

आप तो दुनिया छोड़ चले जायेंगे, पर पीछे आपका परिवार कैसे मैनेज करेगा ? मैं आय की बात नही कर रहा, व्यक्ति के जाने के बाद के अन्य झमेलों की बात कर रहा हूँ। ... ऐसे में कुछ चीजें बहुत जरूरी है।

1. 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति अपनी will/वसीयत जरूर बनाये। इससे आपके उत्तराधिकारी, पत्नी बच्चो को आपके नाम की प्रॉपर्टी अपने नाम में ट्रांसफर कराने में अधिक समस्या नही होती।

2. आपने जो भी जीवन बीमा लिए हुए है, उनके पालिसी डॉक्यूमेंट एक फ़ाइल में लगा कर, एक डायरी में सबकी डिटेल लिख करके रखे। वह डायरी अपनी पत्नी की जानकारी में रखे। इसी डायरी में सब बैंक खातों, लाकर आदि की डिटेल भी रखे।

3. आपके मुख्य परिचय पत्र, PAN, आधार एवम पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी भी पालिसी की फ़ाइल में लगा कर रखे।

4. यथा सम्भव कोशिश करे कि आपका जीवन साथी आत्मनिर्भर हो .., उसे अपने साथ दुकान, आफिस में बिठाए, जॉब कराए, या कोई काम घर से ही हॉबी के तौर पर कराए, जिससे कुछ आय होती हो।

5. अपने वर्कप्लेस की चर्चा नित्य अपने परिवार, जीवन संगिनी से जरूर करें।

6. जीवन बीमा जरूर ले। ... इन्वेस्टमेंट प्लान की जगह, रिस्क कवर प्लान को तरजीह दे। बच्चो की एजुकेशन को कवर करने के लिये भी अनेक प्लान आते है वो ले। स्वास्थ्य बीमा भी ले।

7. मुख्य लेनदारी और देनदारी का जिक्र परिवार में जरूर करे। जिससे सबको पता रहे।

8. अगर व्यापारी है तो यथासंभव नंबर 1/लीगल ही काम करे।

9. बचत में विश्वास रखे, उल्टे सीधे खर्चो से बचे। पान्डेमिक जैसी आपात स्थिति के लिये सेविंग करे।

कोविड ने एक बात तो समझा दी, जीवन की कोई निश्चितता नही है। ...पर इससे आपने क्या सीखा?

Next posts